विवादों पर मैथिली का जवाब,कहा – राजनीति नहीं इस वजह से चुनाव लड़ना चाहती हूं

Maithili Thakur in politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले देश की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी संभावित राजनीतिक एंट्री पर बड़ा बयान दिया हैं, लगभग कुछ दिन पहले बीजेपी से टिकट मिलने की बातचीत शुरू हुई थी. भाजपा के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात के बाद 25 वर्षीय गायिका ने स्पष्ट किया कि वह राजनीति करने नहीं बल्कि अपने क्षेत्र की सेवा करने आ रही है.

मधुबनी बिहार की रहने वाली मैथिली ने कहा, मेरा उद्देश्य सत्ता या पद हासिल करना नहीं है. मैं अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती हूं, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह किसी कीमत पर अपनी गायिकी नहीं छोड़ेंगी, जो उनकी पहली प्राथमिकता बनी रहेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की बदलाव के लिए एक शक्ति चाहिए थी जो की राजनीति एक रास्ता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रेरित मैथिली ने बताया, कि उन्हें पहले राजनीति में कोई रुचि नहीं थी. अब वह अपने गृह क्षेत्र मधुबनी या दरभंगा से चुनाव लड़ सकती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है, कि युवा और महिला मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता बीजेपी के लिए रणनीतिक साबित हो सकती है.

मैथिली का यह बयान बिहार की राजनीति में एक नई दिशा की ओर इशारा करता है, जहां युवा कलाकार समाज सेवा के माध्यम से बदलाव की मुहिम में शामिल हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *