चिराग और साहनी के साथ प्रशांत करने जा रहे गठबंधन…! जनसुराज ने खोले अपने पत्ते

Bihar assembly elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जल्दी स्पष्ट हो जाएगा, फिलहाल सीट बंटवारे में उलझे पेंच के बीच महागठबंधन के मुकेश साहनी और एनडीए के चिराग पासवान को लेकर चर्चा जोरों पर है सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह दोनों नेता जन सुराज से गठबंधन कर सकते हैं?

वही सीट बंटवारे को लेकर के दोनों गठबंधन में चल रही खींचतान और मुकेश साहनी तथा चिराग पासवान के दल बदलने की अटकलें पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, “इसमें नई बात किया है, यह सीटों के बंटवारे का घमासान नहीं है, बल्कि बिहार को लूटने का घमासान है. सवाल यह है कि कौन अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगा, ताकि भविष्य में उसे उतनी ही बड़ी लूट करने का मौका मिल सके”, उन्होंने आगे यह कहा, कि जन सुराज ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि “किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा, हमारा एकमात्र गठबंधन जनता के साथ है, हम 243 सीटों पर अपने बल पर चुनाव लड़ेंगे यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो बिहार में सुधार का प्रयास करेंगे”.

उम्मीदवारों की सूची की पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी वही लालू यादव के ट्वीट पर की 14 नवंबर को बिहार में एनडीए की सरकार समाप्त हो जाएगी और महागठबंधन सरकार बनेगी उस पर प्रशांत किशोर ने कहा, वह भी 14 15 साल सरकार में रहे हैं, बिहार के राजा और मुख्यमंत्री रहे हैं. लेकिन, 14 तारीख को एनडीए की सरकार जा रही है यह तो तय है, लेकिन कौन आ रहा है यह जनता पर छोड़ देना चाहिए.

बुर्का पहनकर आने वाली मतदाताओं की जांच की मांग पर प्रशांत किशोर ने कहा कि सभी मतदाताओं की गहन जांच की बात ही मतदान होना चाहिए उन्होंने कहा कि जबरदस्ती इस मुद्दे में हिंदू मुस्लिम बुर्का और साड़ी का मामला ना घुसाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *