Dev Deepawali 2025: देव दिवाली के त्योहार को लेकर उत्तर प्रदेश में जमकर तैयारियां हो रही हैं। इस बार यूपी सरकार ने इस दिन करीब 10 लाख से ज्यादा दिए जलाने का लक्ष्य रखा है।
भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का किया था वध
दिवाली के लगभग 15 दिन बाद देव दिवाली मनाई जाती है। इसे देवताओं की दिवाली के नाम से भी जाना जाता हैं। हिन्दू शास्त्रों के मुताबिक, इस पर्व को खास महत्व दिया गया है। इस पर्व को ऐतिहासिक काल के साथ भगवान शिव के साथ भी जोड़ा गया है। बताया जाता है कि देव दिवाली का महत्व ऐतिहासिक काल से है। इस दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर (तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युन्माली) नामक दैत्य का वध किया था।
देव दिवाली मुहूर्त 2025
हिन्दू शास्त्रों की माने तो इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस साल देव दिवाली 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इसका मुहूर्त 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट से 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
देव दिवाली के दिन कितने दिए जलाए जाएंगे?
देव दिवाली के पर्व पर इस साल गंगा घाट पर करीबन 10.10 लाख दीप प्रज्वलित होगें। इनमें गाय के गोबर से बने करीब 1 लाख दीप शामिल होंगे।देव दिवाली पर सुरक्षा के इंतजाम पूरे प्रदेश में कड़े रहेंगे। प्रशासन नें महीनेभर पहले से इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस मौके पर CCTV कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम तैनात रहेगी।
देव दिवाली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
देव दिवाली पर योगी सरकार की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम “गंगा महोत्सव” का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे। लेजर शो के जरिए काशी से जुड़ी धार्मिक कथाएं दिखाई जाएंगी। साथ ही, प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी शो भी होगा। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।