NDA Seat sharing: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज बड़ा ऐलान करते हुए सीट शेयरिंग का फार्मूला सार्वजनिक कर दिया है. इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड दोनों को बराबर 101–101 सीटें दी गई है. वही चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीट मिली है. जो गठबंधन में उनकी बढ़ती अहमियत को दर्शाता है. उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 6–6 सीट दी गई है. यह फैसला NDA के शीर्ष नेताओं की कई दौर की बैठकों के बाद लिया गया है.