CEC in Delhi: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक चल रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बैठक में शामिल है.
सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा द्वारा लड़ी जाने वाली 101 सीटों पर उम्मीदवारों के नामो पे अंतिम मोहर लग सकती है. उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी.
NDA की सीट शेयरिंग तय
एनडीए ने रविवार को ही बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया हैं.
बीजेपी: 101 सीटें
जदयू: 101 सीटें
एलजेपी (रामविलास): 29 सीटें (चिराग पासवान)
हिंदुस्तान अवाम मोर्चा: 6 सीटें (जीतन राम मांझी)
राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 6 सीटें (उपेंद्र कुशवाहा)
मांझी ने कहा आखिरी सांस तक मोदी के साथ
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जो सीट शेयरिंग को लेकर नाराज चल रहे थे, उन्होंने X पर पोस्ट करके साफ कर दिया, कि वह एनडीए के साथ है. उन्होंने लिखा, “में जीतन राम मांझी अपने अंतिम सांस तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ ही रहूंगा, बिहार में बहार होगी नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी.”
जहां 40 सीटों की मांग करने वाले मांझी को 6 सीट ही मिली है. जिनमें गया जी की टेकरी, अतरी, इमामगंज, बाराचट्टी, सासाराम की कुटुंबा और जमुई की सिकंदरा विधानसभा सीट शामिल है, मांझी ने इस पर कहा कि वह संतुष्ट है.
वहीं राष्ट्रीय लोग मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा को सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीट मिली है.
CEC बैठक से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. इसमें सीटों और उम्मीदवारों के नामो पर विस्तार से चर्चा की गई.
इससे पहले अमित शाह के आवास पर बीजेपी-जदयू नेताओं की करीब 45 मिनट लंबी बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू सांसद संजय झा भी मौजूद थे.
अब सभी की नजरें उम्मीदवारों की सूची पर टिकी हैं, जो देर रात तक सामने आ सकती है.