भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया, शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली क्लीन स्वीप

Board of control for cricket in India: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया। इससे पहले भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से अपने नाम किया था।

7 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा

दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज ने भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में टीम इंडिया ने यह स्कोर तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। वे 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस जीत के साथ शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने होम ग्राउंड पर पहली टेस्ट सीरीज जीती। इससे पहले, फॉलो-ऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 390 रन पर सिमट गई। पहली पारी में भारत ने 518 रन बनाए थे, जबकि वेस्टइंडीज की टीम 248 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस तरह भारत को पहली पारी में 270 रन की बड़ी बढ़त मिली।

 

भारत की पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए, वहीं यशस्वी जायसवाल ने शानदार 175 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की दमदार पारियों के दम पर भारत ने सीरीज में वेस्टइंडीज पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *