Aalta patr use in chhath puja: बिहार झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का महापर्व छठ लोक आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण है. कार्तिक मास में मनाए जाने वाला यह पर्व बिहारियों के लिए न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि उनकी संस्कृति और रोजगार के गहराई से भी जुड़ा हुआ हैं. इस पर्व में उपयोग होने वाली हर सामग्री का अपना खास विशेष महत्व है, और इन्हीं में से एक है अलता पत्र. लाल या गुलाबी रंग के यह पत्र छठ पूजा की सामग्री में प्रमुख स्थान रखते हैं, और उनकी अनुपस्थिति से पर्व की तैयारी को अधूरा माना जाता है
पौराणिक और आध्यात्मिक संबंध
माना जाता है कि लाल रंग शक्ति ऊर्जा और सूर्य देव के तेज का प्रतीक है. आलता पत्र के माध्यम से भक्त सूर्य की शक्ति और शुभता को अपने पूजा स्थल ओर घर में आमंत्रित करते हैं. आंक और बाबुल की रूई का उपयोग यह दर्शाता है कि छठ पूजा पूरी तरह से प्राकृतिक पर आधारित पर्व है.
महत्व और उपयोग
छठ पूजा में लाल रंग के ऑल द पत्र की विशेष महत्व है जो सभ्यता सौभाग्य था और शक्ति का प्रतीक मानी जाती है. पूजा के दौरान नए खरीदे गए सूप और दउरा को सजाने के लिए आलता पत्र का उपयोग किया जाता हैं. पर्व के दौरान घर के दरवाजा खिड़कियों और दीवारों पर भी अलता पत्र लगाए जाते हैं यह माना जाता है कि यह शुभ चिन्ह घर में सकारात्मक लेकर आती है. छठ पूजा में उपयोग होने वाले सभी वस्तुएं नए और पवित्र होते है. आलता पत्र जो विशेष रूप से छठ के लिए बनाए जाते हैं इस पवित्रता को और बढ़ते हैं. यह प्राचीन परंपरा छठ की पहचान बन चुकी है आलता पत्र का उपयोग या दर्शाता है, कि यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक कलात्मक उत्सव भी है.
कहा ओर कैसे निर्माण हुआ आलता पत्र का
छठ पर्व का यह महत्वपूर्ण सामग्री बिहार के छपरा जिले के कुछ विशेष स्थान पर बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है यहां के कारीगर पीडिया से इस कला को सजाते आ रहे हैं भले ही महंगाई के दौर में कारीगरों को मेहनत के अनुरूप कब मुनाफा होता हो लेकिन धार्मिक आस्था से जुड़ी सामग्री बनाने के कारण में लाभ से अधिक आस्था का महत्व देते हैं.
सबसे पहले आक या बबूल की फलियों को तोड़कर उनमें से रूई या रेशों को निकाला जाता है, रूई या रेशों में मैदा या बेसन मिलाया जाता है जो इसे मजबूती और गढ़ा पन देती है, इसके बाद मिश्रण में पानी और लाल या गुलाबी रंग मिलाकर उसे उबाला जाता है. उबालने के बाद इस सामग्री को मिट्टी के बर्तन में रखकर हाथों से गोल आकार दिया जाता है, फिर इन गोल गोल आलता पत्रों को घरों की छत, पगडांडिया आदि पर सुखाया जाता है, फिर गिन कर 20 से 50 पीस के बंडल में बांधा जाता है.
आलता का पत्र केवल कागज का एक लाल टुकड़ा नहीं, बल्कि यह छठ पूजा की आस्था कलात्मकता और लोक परंपरा का जीवंत उदाहरण है, जो हर साल लाखों घरों को सूर्य उपासना के लिए तैयार करता है.