सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर तंज, 15 साल बिहार को लूटने वाले नौकरी की बात कर रहे…!

Deputy CM on Tejaswi statement: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर सरकारी नौकरी के वादे को लेकर तंज कसा हैं. सम्राट चौधरी ने तेजस्वी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, की जिसमें उन्होंने हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है, साथ ही संविदा कर्मियों और जीविका दीदियों को भी स्थाई करने का ऐलान किया है.

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के वादों को महज सपना बताते हुए कहा कि जो लोग 15 साल से बिहार को लूटते आ रहे हैं आज वे नौकरी देने की बात कर रहे हैं, उन्होंने सीधा हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी के माता पिता के 15 साल की शासन काल में पूरे परिवार ने मिलकर भी बिहार के 1 लाख लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दी, यहां राजद के नेता केवल लोगों को सपना दिखा सकते हैं, यह लोग केवल बिहार को लूटने और बर्बाद करने के लिए जाने जाते हैं.

तेजस्वी के वादों पर सम्राट चौधरी ने पहले भी हमला करते हुए कहा था कि यह नौकरी के बदले जमीन वाली पुरानी स्कीम का नया रूप है, यानी कि वह 10 लख रुपए में नौकरी देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *