बयानी कटाक्ष के बाद अब बिहार में शुरू हुआ पोस्टर वॉर… नीतीश जनसेवक तो तेजस्वी को नायक बता रहे कार्यकर्ता

Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की जंग अब सड़कों पर पोस्टर के माध्यम से भी लड़ी जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के बीच शुरू हुई पोस्टर वॉर ने बिहार की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद यह सियासी जंग और तीखी हो गई है।

25 अक्टूबर 2025 को पटना स्थित राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया था। जिसमें तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में लिखा था “बिहार का नायक” यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ राजद का यह पोस्टर एनडीए के जंगल राज के आरोप का जवाब देने और तेजस्वी को बिहार के नए नेतृत्व के रूप में स्थापित करने का प्रयास था।

राजद के नायक वाले पोस्टर के जवाब में जनता दल यूनाइटेड ने तुरंत अपने सोशल मीडिया हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो पोस्टर जारी किए। जिनमें नीतीश कुमार को “जनता का सेवक और विकास पुरुष” के रूप में प्रस्तुत किया गया। जेडीयू के पोस्टर में नारा दिया गया की, “25 से 30 फिर से नीतीश कुमार, जनता का प्यार, भरोसे की सरकार”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *