NDA का बड़ा चुनावी वादा, जारी किया महासंकल्प पत्र, रोजगार से मुफ्त शिक्षा तक का ऐलान

NDA menifesto: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, HAM (S) के नेता जीतन राम मांझी, LJP(R) के चिराग पासवान और RLM के उपेंद्र कुशवाहा सहित गठबंधन के सभी प्रमुख नेता उपस्थित थे। संकल्प पत्र जारी करने के बाद सीनियर नेता चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए, जबकि सम्राट चौधरी ने मीडिया को संकल्प पत्र की विस्तृत जानकारी दी।

रोजगार और कौशल विकास

• 1 करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार का अवसर सृजित करने का वादा।

• हर जिले में मेगा स्किल सेंटर और 10 नए इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित किए जाएंगे।

• बिहार स्पोर्ट्स सिटी और सभी प्रमंडलों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण।

•डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित किए जाएंगे।

महिलाओं के लिए योजनाएं

• महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।

• 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य।

• मिशन करोड़पति के माध्यम से महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाया जाएगा।

किसानों के लिए योजनाएँ

• किसान सम्मान निधि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करना।

• मत्स्य पालकों की सहायता राशि ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 करना।

• सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी।

• कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।

शिक्षा और सामाजिक योजनाएं

• गरीब परिवारों के छात्रों को KG से PG तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।

• स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता।

• SC वर्ग के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹2,000 की सहायता।

• EBC वर्ग को ₹10 लाख तक की सहायता।

• स्कूलों के कायाकल्प के लिए ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।

आवास और मूलभूत योजनाएं

• 50 लाख नए पक्के मकानों का निर्माण।

• 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली।

• मुफ्त राशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

• 7 एक्सप्रेसवे और 3,600 किलोमीटर रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण।

• पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट।

• बिहार के 4 शहरों में मेट्रो सेवा।

• विश्वस्तरीय मेडिसिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज।

धार्मिक योजनाएं

• मां जानकी के मंदिर को पूरा कर इस क्षेत्र को ‘सीतापुरम’ के नाम से विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करना।

यह संकल्प पत्र बिहार के समग्र विकास, रोजगार सृजन और हर वर्ग के कल्याण को देख कर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *