भारत की बेटियों का कमाल… क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हरा बनाया बड़ा रिकार्ड

Women world cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में विमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया का 5 विकेट से शिकस्त देकर इतिहास रचा।  399 रन का विशाल लक्ष्य मात्र 48.3 ओवर में हासिल कर विमेंस वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया और यह जीत भारत को तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में ले गई। जेमिमा रॉड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साथ मिलकर वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी भी बनाई।

जेमिमा रॉड्रिग्ज वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट में भारत (मेंस और विमेंस दोनों) की ओर से दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बनी। जेमिमा ने 127 रन की अजय पारी खेली, शीर्ष स्थान पर हरमनप्रीत कौर का 2017 का वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया गया 171 रन स्कोर है। मेंस टीम में विराट कोहली ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन स्कोर किए थे।

जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की शानदार साझेदारी की, जो विमेंस वनडे वर्ल्ड कप नॉकआउट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है। और दूसरी तरफ विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अब तक 124 छक्के लग चुके हैं, सबसे अधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड बन गया है । पहले का रिकॉर्ड 2017 में इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड कप में लगे 111 छक्कों का था।

8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को विमेंस वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा है। इस पूरे मुकाबले में टीम ने लगातार 15 मैच जीते थे। आखिरी बार 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में ही हराया था। ऑस्ट्रेलिया की फीबी लिचफील्ड विमेंस वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन का स्कोर खड़ा किया, जो टूर्नामेट नॉकआउट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था, लेकिन भारत के सफल चेज के बाद यह तीसरे स्थान पर आगया। वही भले फाइनल से ऑस्ट्रेलिया टीम बाहर हो गई हो लेकिन टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसने 1996 और 2017 में 5–5 शतक लगाया थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *