मोदी के रैली से नीतीश गायब… मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर शुरू हुई अटकलें

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान तिथि काफी नजदीक आ गई हैं.पहले चरण के मतदान 6 नवंबर को होने वाले हैं , उससे पहले सभी राजनितिक दल अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतर चुके हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज बिहार में जनसभाओं को संबोधित किया, इन दिग्गज नेताओं की उपस्थिति से चुनावी माहौल और गर्म हो गया है.

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुपस्थिति पर सफाई दिया, कहा गठबंधन में सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं,अलग अलग क्षेत्रों में प्रचार अभियान चला रहे हैं.

राजद, कांग्रेस और वामदलों के महागठबंधन का नेतृत्व तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं, वही एनडीए गठबंधन में बीजेपी, जेडीयु और अन्य दल एकजुट हो कर चुनाव लड़ रहे है. वही विपक्ष दल विकास के मुद्दों पर सरकार पर हमला कर रही हैं, जबकि सत्ता सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से एक बार फिर मौका मांग रही है.

मतदाताओं की नज़र विकास पर हैं, इस बार चुनाव में रोजगार, शिक्षा, सवास्थय और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दे प्रमुख हैं, युवाओं की मौजूदगी इस चुनाव के नतीजों को प्रभावित कर सकती हैं.

चुनाव आयोग ने पहले चरण के लिए सभी तैयरियां पूरी कर ली हैं, बिहार की जनता अब 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नई भविष्य को चुनेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *