Alinagar vidhanshabha seat: दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट इस पर बिहार चुनाव की सबसे दिलचस्प सीटों में से एक बन गई है। चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है, जहां एक ओर राजद नेता तेजस्वी यादव आज बड़ी जनसभा करने वाले हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा की युवा चेहरा मैथिली ठाकुर और राजद के स्थानीय उम्मीदवार विनोद मिश्र के बीच सियासी जंग अपने चरम पर है।
तेजस्वी यादव आज अलीनगर में चुनावी रैली करने जा रहे हैं यह राजद की अंतिम बड़ी सभा मानी जा रही है, क्योंकि प्रचार का आखिरी दिन है पार्टी की रणनीति साफ है यादव मुस्लिम और स्थानीय ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट कर के नए बिहार का नारा देना।
दूसरी ओर मैथिली ठाकुर अब राजनीति में कदम रख चुकी है बीजेपी ने उन्हें अपना स्टार चेहरों में शामिल कर इस सीट से उम्मीदवार बनाया है, मैथिली ने कहा है कि वह राजनीति से जुड़ी इसलिए है कि वह जन सेवा के माध्यम से अपने क्षेत्र का विकास कर पाए।
वही राजद के उम्मीदवार विनोद मिश्र इस इलाके के पुराने राजनीतिक चेहरे हैं और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाए रखे हैं। वे लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और जनता से सीधी अपील कर रहे हैं, जो यही है कि वह लोगों का असली दर्द समझ सकते हैं, उनका प्रचार सीधे तौर पर स्थानीय बनाम बाहरी के नॉरेटिव पर टिका हुआ है।
अलीनगर विधानसभा सीट बिहार की सबसे चर्चित सीटों में शुमार हो चुकी है। एक तरफ युवा आवाज मैथिली ठाकुर दूसरी तरफ स्थानीय अनुभवी विनोद मिश्र और इसी बीच तेजस्वी यादव की रैली ने माहौल को और ताजा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि जनता युवा नेतृत्व का साथ देती है या अनुभवी नेता का…!