Bihar election 2025: पहले चरण का मतदान जारी, 9 बजे तक हुए 13% से ज्यादा वोटिंग

First phase voting live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण का मतदान जारी है सुबह 9:00 तक 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्र में 13.13% मतदान दर्ज किए गए। भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए काफी व्यवस्था कीहै। प्रथम 2 घंटे के आंकड़ों के अनुसार सहरसा जिले में सबसे अधिक 15.27% मतदान हुआ वही बिहार के राजधानी पटना में सबसे कम 11.22% मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने पहली बार सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे मतदान प्रक्रिया की लाइव निगरानी की जा सकती है। इसके अलावा मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान कक्ष के बाहर मोबाइल फोन रखने के लिए विशेष किट उपलब्ध कराई गई है।

प्रथम चरण में मतदान करने वाले 18 जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, और बक्सर, शामिल है।

9 बजे तक के मत प्रतिशत

मधेपुरा- 13.74%, सहरसा- 15.27%, दरभंगा- 12.48%, मुजफ्फरपुर- 14.38%, गोपालगंज- 13.97%, सीवान- 13.35%, सारण- 13.30%, वैशाली- 14.30%, समस्तीपुर- 12.86%, बेगूसराय- 14.60%, खगड़िया-14.15%, मुंगेर- 13.37%, लखीसराय 13.39%, शेखपुरा-12.97%, नालंदा- 12.45%, पटना-11.22%, भोजपुर- 13.11%, बक्सर – 13.28

इन 18 जिलों में 121 विधानसभा सीटों पर हजारों उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। दिन बढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़त की उम्मीदें है। शाम तक अंतिम मतदान आंकड़े सामने आयेंगे, जो बिहार की राजनीति का भविष्य तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *