Maithli Thakur: अलीनगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने मतदान प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि पोलिंग बूथ पर वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
एक मीडिया चैनल से बात के दौरान मैथिली ने कहा मैं एक ऐसे परिवार से आती हूं जहां हमें हर सिस्टम के अनुसार चलना सिखाया जाता है. हम नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन यहां जो हो रहा है वह चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है.
यह लोग 3 नंबर 3 नंबर बोलते हुए मतदान केंदों के पास घूम रहे हैं. जो लोग अंदर से भगाए गए हैं वह अब बाहर खड़े होकर महिलाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. यह हर गमछा लेकर महिलाओं के पास खड़े हैं और माहौल को प्रभावित कर रहे हैं.