पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान…जानें फर्स्ट फेज में वोटिंग का फाइनल आंकड़ा

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पहले चरण में 65.8 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.79 फीसदी और 2024 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8.8 फीसदी अधिक है।

पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। राज्यभर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को लेकर चुनाव आयोग ने इसे लोकतंत्र के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *