Bihar election : दूसरे चरण में इन सीटों पर जनता करेगी किस्मत का फैसला… जानिए क्या है समीकरण

Bihar assembly election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है. नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए है जो आपस में मुकाबल करेंगे. शुरुआत में 1761 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. इनमें से 1372 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकार किए गए, जबकि 389 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए. गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी, जिसमें 70 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को संपन्न होगी। इस चरण में कुल 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

दूसरे चरण के 20 जिले

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा,गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास

20 जिलों की 122 सीटों की सूची

वाल्मीकि नगर रामनगर (अनुसूचित जाति) नरकटियागंज बगहा, लौरिया, नौनतान, चनपटिया, बेतिया, सिकटा, रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि (अनुसूचित जाति), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया, ढाका, शिवहर, रीगा, बथनाहा (अनुसूचित जाति), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड, हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, विस्फी, मधुबनी, राजनगर (अनुसूचित जाति), झंझारपुर, फुलपरास, लौकहा निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (अनुसूचित जाति), छातापुर, नरपतगंज, रानीगंज (अनुसूचित जाति), फोर्ब्सगंज, अररिया, जोकीहाट, सिकटी, बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन, अमौर, बैसी, कसब, बनमनखी (अनुसूचित जाति), रूपौली, धमदाहा, पूर्णिया, कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्रणपुर, मनीहारी (अनुसूचित जनजाति), बरारी, कोरहा (अनुसूचित जाति), बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती (अनुसूचित जाति), कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर, अमरपुर, ढोरैया (अनुसूचित जाति), बांका, कटोरिया (अनुसूचित जनजाति), बेलहर, रामगढ़, मोहानिया (अनुसूचित जाति), भभुआ, चैनपुर, चेनारी (अनुसूचित जाति), सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, करकट, अरवल, कुरथा, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर (अनुसूचित जाति), गोह, ओबरा, नवीनगर, कुटुम्बा (अनुसूचित जाति), औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (अनुसूचित जाति), बाराचट्टी (अनुसूचित जाति), बोधगया (अनुसूचित जाति), गया टाउन, टेकारी, बेलागंज, अत्री, वजीरगंज, राजौली (अनुसूचित जाति), हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर, वारसलीगंज, सिकंदरा (अनुसूचित जाति), जमुई, झाझा, चकाई में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *