BREAKING : दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका, गाड़ियां जलकर खाक

Red Fort blast Delhi : राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में अचानक हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पार्किंग क्षेत्र में हुई, जहां खड़ी कार में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि धमाके की असल वजह का पता लगाया जा सके। एहतियातन इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *