Red fort Blast Delhi: राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक खड़ी कार में भयंकर धमाका हुआ. धमाका इतना जोरदार था, कि कम से कम 3 से 4 गाड़ियां जलकर राख हो गई. रात 8:30 तक मीडिया के अनुसार इस दर्दनाक घटना में काम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को तुरंत एलएनजेपी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.
कहा और कब हुई घटना
यह घटना लाल किले और चांदनी चौक के बेहद करीब हुई जो दिल्ली के सबसे भीड़-भाड़ वाली इलाके और संवेदनशील जगहों में से एक है. मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, कार में यह ब्लास्ट शाम 6:52 बजे के आसपास हुआ. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को घटना की सूचना 7:16 बजे मिली, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया.
ब्लास्ट से कौन हुए प्रभावित?
मरने वालों में मुख्य रूप से स्ट्रीट वेंडर्स और घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोग शामिल हैं. घटना के बाद दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल, फायर ब्रिगेड और NSG/बॉम्ब स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचे, पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
क्या है कारण
धमाके के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जांच जारी है. जांच में दो प्रमुख थ्योरी सामने आई है कार की सीएनजी किट में आग लगने के बाद ब्लास्ट हुआ और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इस घटना में आतंकी एंगल की आशंका को देखते हुए भी गहन जांच कर रही है.
धमाके के बाद आग तेजी से फैली जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह महज हादसा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश.