बिहार चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग जारी, 12 मंत्रियों सहित 1302 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर 

Bihar election second phase voting : दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार की रात खड़ी कार में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बीच आज यानी मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है।

इन सीटों पर मतदान

राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12 मंत्री भी शामिल हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 4,109 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

सीमावर्ती इलाकों में बॉर्डर सील

दूसरे चरण में राज्य के 3.70 करोड़ मतदाता अपने प्रतिनिधियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है और सीमा को 11 नवंबर की रात तक सील रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *