बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 74 साल का रिकॉर्ड टूटा..महिलाओं ने रचा इतिहास…

Bihar election voting percentage: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्य के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय अपने नाम कर लिया है. इस बार कुल 66.91% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जो कि 1951 से पहले चुनाव के बाद सबसे अधिक हैं. पहले चरण के चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 65.08 रहा, वही दूसरे चरण के चुनाव में 68.76 प्रतिशत मत रहा.

इस चुनाव की सबसे बड़ी बात है महिला मतदाताओं की भागीदारी. महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा जो बिहार के इतिहास में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया. महिलाओं का मतदात प्रतिशत 71.6% रहा, वही पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8% रहा.

दो चरणों में हुआ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान प्रतिशत

प्रथम चरण – कुल मतदान प्रतिशत – 65.08%, पुरुषों – 61.56%, महिलाओं – 69.04%
द्वितीय चरण – कुल मतदान प्रतिशत – 68.76%, पुरुषों – 64.1%, महिलाओं – 74.03%

यह आंकड़े अस्थायी है और इसमें सेवा मतदाता, वोटों का प्रतिशत और डाक मतपत्र शामिल नहीं हैं. अंतिम आंकड़े ईसीआई इंडेक्स कार्ड के माध्यम से साझा किए जाएँगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *