Bihar Exit Poll : अलीनगर सीट पर मैथिली ठाकुर मारेंगी बाजी या विनोद मिश्रा कर देंगे खेल?

Alinagar Seat Prediction 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। इस बार पूरे राज्य में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है। अब सबकी निगाहें परिणाम पर है. इस लिस्ट में दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट पर भी लोगो की नजर टिकी हैं, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। इस सीट से एनडीए की प्रत्याशी और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने राजद के विनोद मिश्रा और जन सुराज के विप्लव चौधरी हैं।

अलीनगर में किसको मिल रहा जीत

ग्राउंड जीरो पर पत्रकारों ने जनता की राय जानने के बाद जो अनुमान लगाया है, उसके मुताबिक अलीनगर सीट पर इस बार उलटफेर संभव है। अंदाजा यह है कि राजद के विनोद मिश्रा आगे चल रहे हैं, जबकि एनडीए प्रत्याशी मैथिली ठाकुर पिछड़ती दिख रही हैं। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो बीजेपी द्वारा मैथिली ठाकुर को मैदान में उतारने का दांव फेल होता दिखाई देगा। हालांकि यह केवल रुझान है और अंतिम नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

पिछले चुनाव का क्या था परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी के मिश्री लाल यादव ने यह सीट जीती थी। उन्हें 61,082 वोट मिले थे, जबकि राजद के विनोद मिश्रा को 57,981 वोट मिले, यानी जीत का अंतर महज 3,101 वोटों का था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *