Detox drinks for skin: आज के समय में हर कोई चमकती और हेल्दी स्किन चाहता है। इसके लिए लोग अक्सर महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन असली ग्लो भीतर से आता है। हमारी त्वचा को जितनी देखभाल बाहर से चाहिए, उतनी ही ज़रूरत अंदर से पोषण की भी होती है।
डाइटीशियन के अनुसार, कुछ आसान और नेचुरल ड्रिंक्स हैं जो न केवल स्किन को अंदर से डिटॉक्स करती हैं, बल्कि चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी लाती हैं। आइए जानते हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स कौन सी हैं:
1. चुकंदर का डिटॉक्स ड्रिंक
चुकंदर का रस त्वचा के लिए बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए पानी में चुकंदर के टुकड़े, कुछ पुदीना पत्तिया और थोड़ा नींबू रस मिलाए। थोड़ी देर के लिए छोड़ दे ताकि सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाए। यह ड्रिंक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है, जिससे त्वचा पर नैचुरल गुलाबी चमक आती है।
2. सौंफ का हर्बल वाटर
सौंफ न सिर्फ पाचन के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह स्किन को भी अंदर से साफ करती है। इसके लिए एक गिलास पानी में सौंफ, अजवाइन और कसा हुआ अदरक मिलाए। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दे और फिर पिए। यह ड्रिंक शरीर की सूजन कम करने के साथ-साथ स्किन को क्लीन और हेल्दी रखने में मदद करती है।
3. खीरा और चिया सीड्स वाटर
अगर आप अपनी स्किन को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखना चाहते हैं, तो खीरे, चिया सीड्स और नींबू का पानी आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। एक जार में पानी लेकर उसमें खीरे के स्लाइस, चिया सीड्स और नींबू का रस डाले। जब बीज फूल जाएं, तो इसे पिए। यह ड्रिंक शरीर को ठंडक देती है और त्वचा को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाए रखती है।