Bihar Chunav results LIVE: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार की वापसी की ओर संकेत दे रहे हैं। रुझानों में एनडीए 155 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज किसी भी सीट पर लीड हासिल नहीं कर पाई है। वहीं, निर्दलीयों और अन्य दलों ने 9 सीटों पर बढ़त बनाई है। इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए गए और राज्य में 67.10% मतदान दर्ज हुआ। यह अब तक का रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत है, जो 2020 के चुनावों की तुलना में करीब 10% ज्यादा है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सीटवार रिजल्ट चेक करने के लिए यहां (realisticmedia.in) क्लिक करें