दरभंगा से आया परिणामों का पहला रुझान…अलीनगर सीट पर कैसा है मुकाबला

Bihar Chunav results LIVE : दरभंगा की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सोमवार सुबह से शुरू हो गई है कुल 123 उम्मीदवार मैदान में है और आज शाम तक यह साफ हो जाएगा की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधित्वसुना है. काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलट से हुई। जिसके बाद EVM की गिनती की जाएगी. हालांकि शुरुआती रूझानों में अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे है तो दरभंगा सदर से संजय सरावगी बढ़त में है और जाले सीट पर जिवेश मिश्रा आगे है.

EVM काउंटिंग के लिए कुशेश्वरस्थान, गौड़ा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी और जाले विधानसभा क्षेत्र में 1 से 14 टेबल तक लगाए गए हैं. सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने बताया की काउंटिंग सेंटर पर थ्री लेयर सिक्योरिटी लागू की कर दी गई है, मेन गेट से सिर्फ वैध पास वाले ही अंदर आ सकेंगे.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सीटवार रिजल्ट चेक करने के लिए यहां (realisticmedia.in) क्लिक करें

इस बार दरभंगा की तस्वीरों पर कई चर्चित नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, नगर सीट से भाजपा के वर्तमान विधायक और बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, जाले सीट से विधायक एवं नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा बहादुरपुर से जदयू के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी अलीनगर से भाजपा की चर्चित प्रत्याशी एवं लोक गायिका मैथिली ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं.

एनडीए में बीजेपी ने 6 और जेडीयू ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा है वहीं महागठबंधन में राजधानी पांच सीटों पर कांग्रेस ने दो और वीआईपी सीपीएम एक-एक सीट पर उतरी है, जहां इस बार कुल 7 महिलाओं उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपना दम दिखा रही हैं, शाम तक तय हो जाएगा कि दरभंगा की जनता ने किसे चुना है और किसकी उम्मीदें अधूरी रह गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *