Bihar Chunav results LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब लगभग साफ होते दिख रहे हैं। 243 सीटों की गिनती से आए शुरुआती और मध्य रुझानों में एनडीए शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 44 सीटों तक सिमटता दिख रहा है। इस चुनाव में एनडीए को 2020 के मुकाबले 65 से अधिक सीटों का फायदा मिलते दिख रहा है। खास बात यह है कि पिछली बार सिर्फ 43 सीटें जीतने वाली जेडीयू इस बार 75 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि नीतीश कुमार की वापसी लगभग तय है। दूसरी ओर, 84 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा इस बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। इसका सीधा मतलब है कि एनडीए की सरकार में भाजपा का दबदबा और अधिक मजबूत होगा।
महागठबंधन की स्थिति बेहद कमजोर दिख रही है। राजद 32 सीटों पर आगे, जबकि कांग्रेस 61 सीटों में लड़कर केवल 4 सीटों पर बढ़त में है। इस बार चुनाव में उतरे प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, जिसने 243 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, अब तक एक भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं कर पाई है। वहीं मिथीलांचल के दो बड़े जिले मधुबनी और दरभंगा में एनडीए का दबदबा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कई सीटों पर भारी अंतर की बढ़त मिलती दिख रहा है…
मधुबनी जिले के ताज़ा रुझान (15 राउंड बाद) में ,राजनगर से सुजीत पासवान 28,000 से आगे,खजौली से अरुण शंकर प्रसाद 5,000 की बढ़त,झंझारपुर से नीतीश मिश्रा 30,000 से आगे,बेनीपट्टी से विनोद नारायण झा 8,500 की बढ़त,हरलाखी से सुधांशु शेखर 3,700 की बढ़त,मधुबनी से माधव आनंद 3,000 से आगे,बिस्फी से राजद प्रत्याशी 7,000 से आगे,फुलपरास से शिला मंडल 6,337 की बढ़त,लौकहा से सतीह साह 4,741 से आगे है ,बाबूबरही से मीना कुमारी 8,700 की बढ़त ले रखी है स्पष्ट है कि मधुबनी की 10 में से अधिकांश सीटों पर एनडीए मज़बूती से पैर जमा रहा है। यही हाल दरभंगा में भी है जहां BJP–JDU की बड़ी बढ़त के कारण महागठबंधन पिछड़ता दिख रहा है.
दरभंगा ग्रामीण से जेडीयू के राजेश उर्फ ईश्वर मंडल 10वें राउंड में 3,000 वोट से आगे है ,दरभंगा सदर से भाजपा के संजय सरावगी 15 राउंड बाद 24,600 से आगे चल रहे हैं,कुशेश्वरस्थान से महागठबंधन समर्थित निर्दलीय गणेश भारती तीसरे राउंड में 338 वोट से आगे है ,बहादुरपुर से जेडीयू के मंत्री मदन साहनी आरंभिक राउंड से आगे,अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं,केवटी से भाजपा के मुरारी मोहन झा 5,850 वोट से आगे,गौड़ाबौराम से भाजपा के सुजीत कुमार आगे हैं तो जाले से भाजपा के जीवेश कुमार आरंभिक बढ़त बनाए हुए . यह रुझान संकेत दे रहे हैं कि दरभंगा जिले की सभी प्रमुख सीटों पर एनडीए अपनी स्थिति को मज़बूती से बनाए हुए है, और यहां क्लीन स्वीप की स्थिति बनती दिख रही है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सीटवार रिजल्ट चेक करने के लिए यहां (realisticmedia.in) क्लिक करें