बड़े बिमारी का छोटा संकेत है ये लक्षण…जानें पेट के कैंसर का क्या है रामवाण इलाज

Stomach Cancer : पेट का कैंसर दुनिया में तेजी से बढ़ रही घातक बीमारियों में से एक है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके शुरुआती लक्षण सामान्य पाचन समस्याओं जैसे लगते हैं, जिनकी वजह से लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेते। ये  संकेत ऐसे है जो शुरुआत में भले ही मामूली लगते हों, लेकिन ये पेट के कैंसर की तरफ इशारा कर सकते हैं।

लगातार बदहज़मी या जलन

अगर पेट में गैस, भारीपन, अपच या एसिडिटी लंबे समय तक बनी रहे और दवा लेने पर भी आराम न मिले, तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है। डॉक्टर इसे उन शुरुआती लक्षणों में गिनते हैं जिन्हें लोग सामान्य समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं।

थोड़ा खाकर ही पेट भर जाना

स्टमक कैंसर के मरीजों में ‘अर्ली सैटाइटी’ आम है। इसमें व्यक्ति थोड़ी-सी मात्रा खाने के बाद ही पेट भरा महसूस करता है। शुरुआत में इसे लोग भूख कम लगना या कमजोरी से जोड़ लेते हैं।

लगातार मतली या उलटी

बार-बार मतली आना या उलटी होना, खासकर अगर उलटी में खून जैसा रंग दिखे, तो यह गंभीर संकेत है। इस तरह की ‘कॉफी-ग्राउंड’ जैसी उलटी पेट में किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा करती है।

बिना कारण वजन घटना

अगर वजन तेजी से या लगातार कम हो रहा है और इसकी कोई स्पष्ट वजह नहीं दिख रही तो इसे हल्के में न लें। विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर कोशिकाएँ शरीर की ऊर्जा तेजी से खर्च करती हैं, जिससे वजन कम होने लगता है।

पेट में हल्का लेकिन लगातार दर्द

ऊपरी पेट में दबाव जैसा महसूस होना या हल्का-सा, खिंचाव जैसा दर्द भी संकेत हो सकता है। यह दर्द तेज नहीं होता, इसलिए लोग इसे गैस या एसिडिटी समझकर टाल देते हैं।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

डॉक्टरों का मानना है कि पेट के कैंसर का जल्द पता लगना मरीज की जिंदगी बचाने में सबसे अहम होता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में मरीज तब आते हैं जब बीमारी आगे बढ़ चुकी होती है। इसलिए यदि ये लक्षण लगातार बने रहें, तो गैस्ट्रोस्कोपी या अन्य जांच तुरंत करानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *