रांची पहुंची टीम इंडिया… धोनी ने निभाई मेजबानी, माहीराट फैंस के लिए खास रहा दिन..!

ODI India vs South Africa: रांची में हो रहे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का अनोखा अंदाज देखने को मिला. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपने घर पर विराट पंत समेत कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए डिनर की मेजबानी की..यह मुलाकात तब और खास हो गई जब धोनी ने खुद कार चलाकर विराट को उनके होटल तक पहुंचाया.

माहीराट फैन के लिए एक खास वीडियो वायरल हो रहा है जहां धोनी कार चलाते नजर आ रहे हैं और आगे की सीट पर विराट कोहली बैठे हैं. फैंस इस खूबसूरत दोस्ती को ‘रीयूनियन ऑफ द ईयर’ का नाम दे रहे है. यह वीडियो भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के बीच के गहरे रिश्ते को दर्शा रहा है.

विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में की थी. धोनी ने विराट को एक बेहतरीन कप्तान के रूप में तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बाद में विराट ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभाली और टीम को नहीं ऊंचाइयों तक पहुंचाया.

30 नवंबर को भारतीय टीम रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. विराट कोहली बुधवार को लंदन से भारत लौटे हैं और लंबे समय बाद रांची में खेलते नजर आएंगे. इस सीरीज में के एल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल को चोट लगने से वो बाहर है. उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी ऑस्ट्रेलिया में चोटिल हो गए थे। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *