Bihar CM list: बिहार की राजनीति में अब तक 23 नेताओं ने मुख्यमंत्री पद को अपने नाम किया है. 1947 में आजादी के बाद से लेकर आज तक हर दौर में अलग-अलग नेताओं ने राज्य की बागडोर संभाली 20 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जो उन्हें बिहार की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला मुख्यमंत्री बनता है.
1947 में बने पहले मुख्यमंत्री
भारत के स्वतंत्रता के बाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री बने श्री कृष्ण सिंह, उन्होंने 15 साल यानि 1947 से 1961 तक राज्य का नेतृत्व किया, उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि जमींदारी उन्मूलन कानून था, जिसने किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया.
नीतीश कुमार बने सबसे लंबे समय के मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार ने विभिन्न कार्यकाल में मिलाकर 18 वर्ष से अधिक समय तक बिहार की सेवा की है प्रशासनिक सुधार कानून व्यवस्था और बुनियादी ढांचे के विकास में उनका योगदान काफी बड़ा रहा है. 2005 के बाद बिहार की राजनीति में स्थिरता लाने का श्रेय भी उन्हें ही जाता है.
बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री
1997 में राबड़ी देवी ने बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा. उन्होंने तीन बार इस पद को संभाला और 1997 से 2005 तक अलग-अलग अवधियों में राज्य का नेतृत्व किया.
1947 से 2025 तक बिहार के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट
1. श्री कृष्ण सिंह – 15 अगस्त 1947 से 31 जनवरी 1961 तक रहे यानि 13वर्ष 169 दिन.
2. दीप नारायण सिंह – 1 फरवरी 1961 – 18 फरवरी 1961, 17 दिन.
3. बिनोदानंद झा – 18 फरवरी 1961 – 2 अक्टूबर 1963, 2 वर्ष 226 दिन.
4. कृष्ण बल्लभ सहाय – 2 अक्टूबर 1963 – 5 मार्च 1967, 3 वर्ष, 154 दिन.
5. महामाया प्रसाद सिन्हा – 5 मार्च 1967 – 28 जनवरी 1968, 329 दिन.
6.सतीश प्रसाद सिंह – 28 जनवरी 1968 – 1 फरवरी 1968, 4 दिन.
7. बी. पी. मंडल – 1 फरवरी 1968 – 22 मार्च 1968, 50 दिन.
8.भोला पासवान शास्त्री – 22 मार्च 1968 – 29 जून 1968, 99 दिन.
9.हरिहर सिंह –26 फरवरी 1969 – 22 जून 1969, 116 दिन.
10. भोला पासवान शास्त्री – 22 जून 1969 – 4 जुलाई 1969, 12 दिन.
11. दारोगा प्रसाद राय – 16 फरवरी 1970 – 22 दिसंबर 1970, 309 दिन.
12.कर्पूरी ठाकुर – 22 दिसंबर 1970 – 2 जून 1971, 162 दिन.
13. भोला पासवान शास्त्री – 2 जून 1971 – 9 जनवरी 1972, 221 दिन.
14. केदार पांडे – 19 मार्च 1972 – 2 जुलाई 1973, 1 वर्ष, 105 दिन.
15. राम सुंदर दास – 21 अप्रैल 1979 – 17 फरवरी 1980, 302 दिन.
16. जगन्नाथ मिश्रा – 8 जून 1980 – 14 अगस्त 1983, 3 वर्ष, 67 दिन.
17.चंद्रशेखर सिंह – 14 अगस्त 1983 – 12 मार्च 1985,1 वर्ष, 210 दिन.
18. बिंदेश्वरी दुबे – 12 मार्च 1985 – 13 फरवरी 1988, 2 वर्ष, 338 दिन.
19. भागवत झा आज़ाद – 13 फरवरी 1988 – 10 मार्च 1989, 1 वर्ष, 25 दिन.
20.भागवत झा आज़ाद – 13 फरवरी 1988 – 10 मार्च 1989 1 वर्ष, 25 दिन.
21.सत्येंद्र नारायण सिन्हा – 11 मार्च 1989 – 6 दिसंबर 1989, 270 दिन.
22. सत्येंद्र नारायण सिन्हा – 11 मार्च 1989 – 6 दिसंबर 1989, 270 दिन.
23. जगन्नाथ मिश्रा – 6 दिसंबर 1989 – 10 मार्च 1990, 94 दिन.
24. लालू प्रसाद यादव –10 मार्च 1990 – 28 मार्च 1995, 5 वर्ष, 18 दिन.
25. लालू प्रसाद यादव – 4 अप्रैल 1995 – 25 जुलाई 1997 2 वर्ष, 112 दिन.
26.राबड़ी देवी – 25 जुलाई 1997 – 11 फरवरी 1999, 1 वर्ष, 201 दिन
27.राबड़ी देवी – 9 मार्च 1999 – 2 मार्च 2000, 359 दिन
28.नीतीश कुमार – 3 मार्च 2000 – 10 मार्च 2000, 7 दिन.
29.राबड़ी देवी – 11 मार्च 2000 – 6 मार्च 2005, 4 वर्ष, 360 दिन.
30. नीतीश कुमार – 24 नवंबर 2005 – 20 मई 2014, 8 वर्ष, 177 दिन.
31. जीतन राम मांझी – 20 मई 2014 – 22 फरवरी 2015, 278 दिन
32. नीतीश कुमार – 22 फरवरी 2015 – 19 नवंबर 2025, 10 वर्ष, 5 दिन.
33. नीतीश कुमार – 20 नवंबर 2025 से वर्तमान जारी.
इस अवधि के दौरान राष्ट्रपति शासन लगाया गया था (29 जून 1968 – 26 फरवरी 1969), (6 जुलाई 1969 – 16 फरवरी 1970), (9 जनवरी – 19 मार्च 1972), (30 अप्रैल – 24 जून 1977), (14 फरवरी – 8 जून 1980)
बिहार की राजनीतिक यात्रा में अब तक हर मुख्यमंत्री ने अपनी नीतियों और कार्यशैली से राज्य के विकास में योगदान दिया है.