2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटा भारत…इन 21 मुकाबले से टीम तैयार करेगी प्लेइंग कॉम्बिनेशन

ICC Cricket World Cup 2027 : वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. टीम इंडिया ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से वर्ल्ड कप की बुनियाद रखी थी. भले ही भारत वह सीरीज 2-1 से हार गया हो, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म साबित कर दी. उस सीरीज में विराट कोहली ने अहम अर्धशतक जड़ा, जबकि रोहित शर्मा को लगातार शानदार बल्लेबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. टीम मैनेजमेंट के लिए यह संकेत साफ है कि सीनियर खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह लय में हैं.

वर्ल्ड कप से पहले भारत खेलेगा 21 वनडे मुकाबले

साउथ अफ्रीका सीरीज को मिलाकर वर्ल्ड कप 2027 तक भारत कुल 21 वनडे मुकाबले खेलेगा. खास बात यह है कि इन सभी सीरीज के जरिए टीम मैनेजमेंट अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप देगा. वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत 21 मुकाबले खेलेगा.

  • दिसंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में 3 वनडे
  • जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में 3 वनडे
  • जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत में 3 वनडे
  • जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर 3 वनडे
  • सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत में 3 वनडे
  • नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर 3 वनडे
  • दिसंबर 2026 में श्रीलंका के खिलाफ भारत में 3 वनडे

साउथ अफ्रीका सीरीज से मिलेगा बैकअप खिलाड़ियों को मौका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. खास बात यह है कि इस सीरीज में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं के पास अपने बैकअप खिलाड़ियों को परखने का सुनहरा मौका होगा. टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वर्ल्ड कप से पहले हर पोजीशन के लिए दो मजबूत विकल्प तैयार हों, ताकि किसी भी आपात स्थिति में टीम कमजोर न पड़े.

युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की रणनीति बिल्कुल स्पष्ट है कि सीनियर खिलाड़ियों का अनुभव, युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा और मजबूत बैकअप बेंच इन तीनों को मिलाकर 2027 के वर्ल्ड कप के लिए एक पूरी तरह संतुलित टीम तैयार की जा रही है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप 2027 की रणनीतिक तैयारी का अहम पड़ाव है. आने वाले 21 वनडे मुकाबले यह तय करेंगे कि भारत किस संयोजन के साथ खिताब की दौड़ में उतरेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *