Ranveer Singh Dhurandhar: बॉलीवुड में एनर्जी के लिए, जानने वाले स्टार रणवीर सिंह अपने आने वाली फिल्म धुरंधर के साथ एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं 5 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देने से पहले फिल्म का म्यूजिक लॉन्च मुंबई में एक शानदार इवेंट के साथ किया जा रहा है. जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर इस धमाकेदार इवेंट की घोषणा की है. वही आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. माधवन फिल्म में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल का किरदार निभा रहे हैं.
फैंस के लिए फ्री एंट्री
1 दिसंबर को शाम 4 बजे जियो वर्ल्ड ड्राइव, बीकेसी में होने वाले इस इवेंट में रणवीर सिंह के अलावा फिल्म की एक्ट्रेस सारा अर्जुन, फेमस रैपर हनुमानकाइंड, सिंगर जैस्मीन सैंडलस और मधुबंती बागची भी मौजूद रहेंगे. सबसे खास बात यह है कि यह इवेंट पूरी तरह से फ्री है. फैंस को सिर्फ RSVP करना होगा और अपना पसंदीदा धुरंधर ट्रैक बताना होगा. अमेजन म्यूजिक, सारेगामा, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के सहयोग से आयोजित यह इवेंट साल के सबसे बड़े म्यूजिक लॉन्च के रूप में देखा जा रहा है.
क्यों घिरा है विवादों से धुरंधर ?
फिल्म की रिलीज से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है अशोक चक्र और सेवा मेडल से सम्मानित सहित मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. परिवार का आरोप है कि फिल्म मेजर शर्मा के जीवन और गुप्त ऑपरेशंस पर आधारित है, लेकिन मेकर्स ने न तो परिवार से और न ही भारतीय सेना से कोई अनुमति ली. याचिका में कहा गया है कि , शहीद कोई व्यावसायिक वस्तु नहीं है, और बिना अनुमति के उनकी कहानी का इस्तेमाल संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है. परिवार ने फिल्म की रिलीज से पहले निजी स्क्रीनिंग की मांग की है और भविष्य में सैन्य शहीदों पर आधारित फिल्मों के लिए पूर्व अनुमति को अनिवार्य बनाने की अपील की है.
रणवीर की आने वाली धमाकेदार फिल्में
धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की झोली में कई शानदार प्रोजेक्ट्स हैं जैसे डॉन 3 फरहान अख्तर के निर्देश में बनने वाली है 2026 के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है, शक्तिमान– सुपरहीरो फिल्म में रणवीर लीड रोल मेंनजर आएंगे, बैजू बावरा–संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट, अंदाज अपना अपना रीमेक–1994 की क्लासिक कॉमेडी के रीमेक में रणवीर की एंट्री की अटकलें लगाई जा रही हैं.