सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले इन पेड़-पौधों के दर्शन से दूर होती है गरीबी…! वास्तु और धर्म दोनों में बताया गया शुभ

Morning Vastu Tips : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को केवल प्राकृतिक संपदा नहीं, बल्कि जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है. मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति सुबह उठते ही कुछ विशेष वृक्ष-पौधों के दर्शन कर ले, तो उसका पूरा दिन उत्साह, शांति और अच्छे विचारों से भरा रहता है. इसी वजह से भारतीय परंपरा में कई ऐसे पेड़-पौधे बताए गए हैं, जिन्हें शुभ माना गया है. धार्मिक ग्रंथों और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इन पेड़-पौधों के आसपास रहने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध बना रहता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इन पेड़-पौधों से जुड़ी मान्यताएं केवल आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके आसपास का वातावरण वास्तव में शुद्ध और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में दिन की शुरुआत इन शुभ पेड़-पौधों के दर्शन से करने की परंपरा आज भी बनी हुई है.

लक्ष्मी का प्रतीक है तुलसी

तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है. सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना और उसके दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है. वास्तु के अनुसार, तुलसी के आसपास सकारात्मक ऊर्जा सबसे ज्यादा सक्रिय रहती है.

शिव से जुड़ा पवित्र वृक्ष बेल

वास्तु के अनुसार बेल का वृक्ष भगवान भगवान शिव से जुड़ा हुआ है. मान्यता है कि सुबह-सुबह बेल के वृक्ष के दर्शन करने से मन के नकारात्मक विचार दूर होते हैं. बेलपत्र को शिवजी का प्रिय माना गया है, इसीलिए इसका धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है.

मंगलकारी वृक्ष अशोक

ब्रह्मवैवर्त पुराण में अशोक वृक्ष को मंगलकारी बताया गया है. मान्यता है कि जहां अशोक का पेड़ होता है, वहां कार्यों में आने वाली रुकावटें और बाधाएं कम हो जाती हैं और वातावरण शांत बना रहता है. सुबह इसके दर्शन शुभ फल देने वाले माने गए हैं.

आंवला सेहत और ऊर्जा का स्रोत

धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से आंवला बेहद लाभकारी माना जाता है. मान्यता है कि सुबह आंवले के पेड़ के दर्शन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके साथ ही आंवला खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है.

स्वास्थ्य रक्षक वृक्ष नीम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नीम को पवित्र और स्वास्थ्य की रक्षा करने वाला वृक्ष कहा गया है. सुबह नीम के दर्शन करना या उसकी ताजी हवा लेना मानसिक शांति और अच्छा स्वास्थ्य देने वाला माना जाता है. पारंपरिक चिकित्सा में भी नीम का विशेष स्थान रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *