रोहित कोहली नहीं बिहार का यह खिलाड़ी गूगल टॉप सर्च में नंबर वन, देखिए पूरी लिस्ट

Google top searches :  साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नंबर-1 पर रहे हैं। वैभव दुनियाभर में भी छठे सबसे ज्यादा सर्च किए गए पर्सनैलिटी बने हैं। IPL, अंडर-19 और टी-20 क्रिकेट में उनके लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन ने पिछले एक साल में उनकी लोकप्रियता को तेजी से बढ़ाया है।

14 साल में IPL कॉन्ट्रैक्ट, सबसे कम उम्र में शतक

बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह IPL इतिहास में किसी खिलाड़ी को सबसे कम उम्र में मिला कॉन्ट्रैक्ट है। 2025 में उन्होंने IPL डेब्यू किया और लेफ्ट-हैंडेड बल्लेबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। इसी सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया।

जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मांधना भी टॉप-10 में

महिला क्रिकेट से जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मांधना भी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों की लोकप्रियता और भी बढ़ी है।

आयुष म्हात्रे और अन्य युवा खिलाड़ी भी सूची में

सूची में भारत अंडर-19 टीम के कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ओपनर आयुष म्हात्रे (17 वर्ष) का नाम भी शामिल है। आयुष ने हाल ही में 48 गेंदों पर 94 रन की धमाकेदार पारी खेली, अंडर-19 टीम की कप्तानी की और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 500 से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा, गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल और मुंबई–केरल के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर भी टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *