चुनाव आयोग के खिलाफ हम, राजद और RLJP…चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती

Bihar politics : बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों नरपतगंज, मधुबनी, मोहिउद्दीननगर और टेकारी के चुनाव परिणामों को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। संबंधित सीटों पर चुनाव हार चुके उम्मीदवारों ने निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की हैं। सभी याचिकाएं अधिवक्ता अवनीश कुमार की ओर से दायर की गई हैं।

किन-किन सीटों पर चुनौती?

  • नरपतगंज विधानसभा

इस सीट से राजद उम्मीदवार मनीष यादव ने भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक देवयंती यादव के चुनाव को चुनौती दी है। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति शशि भूषण प्रसाद सिंह की एकलपीठ ने विधायक को नोटिस जारी किया है।

  • मधुबनी विधानसभा

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के उम्मीदवार गणेश कुमार महरान ने रालोमो के विधायक माधव आनंद के निर्वाचन को चुनौती दी है। इस मामले में न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने नोटिस जारी किया है।

बंद कमरे में पीएम मोदी -अमित शाह और राहुल गांधी की मुलाकात… दो घंटे चली मीटिंग में क्या हुआ फैसला ?

  • मोहिउद्दीननगर विधानसभा

राजद उम्मीदवार डॉ. इज्या यादव ने भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह के चुनाव पर सवाल उठाते हुए याचिका दायर की है।

  • टेकारी विधानसभा

हम (HUM) के उम्मीदवार रहे डॉ. अनील कुमार उर्फ अनिल कुमार ने राजद विधायक अजय कुमार के निर्वाचन को चुनौती दी है।

क्या है अगला कदम?

हाईकोर्ट ने दो मामलों में नवनिर्वाचित विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अन्य याचिकाओं पर भी जल्द सुनवाई की उम्मीद है। अदालत अब यह तय करेगी कि इन सीटों के नतीजों में कही गई अनियमितताओं के आरोपों में कितनी सत्यता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *