तो इसलिए फिल्म ‘धुरंधर’ के इस अभिनेता ने नहीं की शादी…वजह ऐसी कि आप भी कहेंगे ये भी भला कोई बात हुई

Akshaye Khanna Wedding Secret : आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में अभिनेता अक्षय खन्ना ने ऐसा अभिनय किया है कि सोशल मीडिया से लेकर आम दर्शकों के बीच सिर्फ उनके काम की चर्चा हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है मार्च 1975 में जन्मे अक्षय खन्ना की उम्र 50 साल है और वह आज तक कुंवारे हैं। अक्सर इंटरव्यू में उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की। एक प्रमोशनल इंटरव्यू में इसी सवाल का जवाब देते हुए अक्षय खन्ना ने ऐसा बयान दिया कि वहां मौजूद दर्शक और शो का होस्ट तक हंस पड़े।

अक्षय खन्ना ने शादी क्यों नहीं की

अक्षय खन्ना से सवाल पूछा गया कि आप शादी कब कर रहे हैं? इस पर अभिनेता ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे अपनी जिंदगी में जिम्मेदारियां पसंद नहीं हैं। मैं अकेला खुश हूं। न किसी की देखभाल करनी है, न किसी की फिक्र। सिर्फ खुद की चिंता करनी है। बहुत शानदार जिंदगी है मेरी। आखिर मैं इस जिंदगी को बर्बाद क्यों करूं? मेरी लाइफ को क्यों बर्बाद करना चाहते हैं आप लोग? उनके इस जवाब पर दर्शक जोर से हंस पड़े और इंटरव्यू का यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पंचायत 4 और फैमिली मैन 3 नहीं ये है इस साल का नंबर-1 वेब सीरीज, IMDb ने जारी की लिस्ट

छावा के बाद फिर चर्चा में

अक्षय खन्ना हाल ही में फिल्म छावा में विलेन की भूमिका में नजर आए थे। इसमें विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया था, जबकि अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका से दर्शकों का दिल जीता था। फिल्म की कहानी और उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई थी। अब धुरंधर में रहमान डकैत के रूप में उनका नया अवतार एक बार फिर उनके करियर को चर्चा में ले आया है। दर्शक उनके तीखे संवाद, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और गहरी अभिनय क्षमता की सराहना कर रहे हैं।फिल्म तेजी से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है और ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अक्षय खन्ना का किरदार फिल्म की सफलता का बड़ा कारण है। उनका प्रदर्शन एक बार फिर यह साबित करता है कि भले ही वे पर्दे से दूर रहते हों, लेकिन जब भी आते हैं, जोरदार छाप छोड़ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *