Top 10 Web series : IMDb ने 2025 की Most Popular Indian Web Series लिस्ट जारी कर दी है. इस बार का रिज़ल्ट OTT जगत के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी The Bads of Bollywood ने धमाकेदार एंट्री के साथ सीधे नंबर-1 पर कब्जा कर लिया. लिस्ट में जो सबसे बड़ा उलटफेर हुआ, वह ये कि पंचायत 4, पाताल लोक 2 और द फैमिली मैन 3 जैसी हाई-एक्सपेक्टेशन वाली सीरीज टॉप-3 में भी नहीं पहुंच सकीं. यह लिस्ट IMDb के ग्लोबल पेज-व्यूज़ और यूज़र एंगेजमेंट के आधार पर तैयार की जाती है.
पंचायत 4 और फैमिली मैन 3 को बड़ा झटका
आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज The Bads of Bollywood को IMDb की लिस्ट में सबसे ऊपर जगह मिली है. सटायर और डार्क ह्यूमर से भरी इस सीरीज ने युवा दर्शकों के बीच बड़ा बज बनाया. यह 2025 की शुरुआत में रिलीज़ हुई और तुरंत ही IMDb पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय सीरीज बन गई. क्रिटिक्स ने इसकी कहानी, ट्रीटमेंट और एक्सपेरिमेंटल स्टाइल की तारीफ की है. दिलचस्प बात यह है कि पंचायत 4 जो वर्षों से IMDb की सबसे पॉपुलर सीरीज में गिनी जाती है , इस बार टॉप-3 में जगह नहीं बना सकी. इसी तरह द फैमिली मैन 3 को नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा. ये दोनों सीरीज OTT पर बेहद पसंद की जाती रही हैं, लेकिन 2025 में नए और बोल्ड कंटेंट ने इन्हें पीछे छोड़ दिया.
दर्शकों की पसंद क्राइम-थ्रिलर
2025 की लिस्ट में एक पैटर्न साफ दिखता है कि टॉप 10 में 7 सीरीज क्राइम, थ्रिलर या डार्क ड्रामा कैटेगरी से हैं. दर्शकों में रियल क्राइम-बेस्ड कहानियों, सस्पेंस और ग्रिटी नरेशन का दबदबा बढ़ रहा है. OTT प्लेटफॉर्म अब दर्शकों की इसी पसंद के हिसाब से कंटेंट लाइनअप पर जोर दे रहे हैं.
टॉप 10 भारतीय वेब सीरीज
- 1-The Bads of Bollywood
- 2-Black Warrant
- 3-Paatal Lok Season 2
- 4-Panchayat Season 4
- 5-Mandala Murders
- 6-Khauf
- 7-Special Ops 2
- 8-Khakee: The Bengal Chapter
- 9-The Family Man 3
- 10-Criminal Justice: A Family Matter