Magh Mela 2026 : प्रयागराज में अगले साल से शुरू होगा माघ मेला, आयोजन की तैयारियां तेज

Magh Mela ka aayojan kb hoga : प्रयागराज की संगम नगरी में हर साल की तरह इस बार भी माघ मेले का भव्य आयोजन होने जा रहा है। सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाला यह मेला 2026 में 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। पौष पूर्णिमा के पवित्र स्नान के साथ माघ मेला प्रारंभ होगा और महाशिवरात्रि के अवसर पर इसका समापन होगा। प्रशासन ने साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए अभी से बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

माघ मेले का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार माघ मास में त्रिवेणी संगम पर स्नान करने से मन और कर्म की शुद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान संगम क्षेत्र में देवताओं का वास होता है और यहां किए गए पुण्य कर्म, पूजा-पाठ और दान के विशेष फल प्राप्त होते हैं। यही वजह है कि न केवल देश भर से, बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचते हैं।

 माघ मेले में विशेष साधना

माघ मेले से जुड़ा एक महत्वपूर्ण शब्द है,कल्पवास। कई लोग इसका अर्थ नहीं जानते। दरअसल, कल्पवास वह अवधि है जब श्रद्धालु संगम के तट पर लगभग एक माह तक निवास करते हैं। इस दौरान वे तप, साधना, जप- ध्यान, भजन-कीर्तन और आत्मसंयम के साथ आध्यात्मिक साधना करते हैं। माना जाता है कि कल्पवास से व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण पाता है और पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है।

स्नान की छह प्रमुख तिथियां

माघ मेले में कुछ विशेष स्नान तिथियों का अत्यधिक महत्व है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन पावन अवसरों पर संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुँचते हैं। 2026 के लिए प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं.

  • 3 जनवरी – पौष पूर्णिमा (माघ मेले की शुरुआत)
  • 15 जनवरी – मकर संक्रांति
  • 18 जनवरी – मौनी अमावस्या
  • 23 जनवरी – माघ पूर्णिमा
  • 15 फरवरी – महाशिवरात्रि (मेला समापन)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन तिथियों पर किए गए स्नान से आत्मा शुद्ध होती है और सभी पाप नष्ट होते हैं।

प्रशासन ने कस लिए कमर

माघ मेले में हर साल लाखों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुरक्षा प्रबंध, स्वच्छता, सड़क व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस बार भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे माघ मेले के लिए संगम नगरी एक बार फिर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *