Bhojpuri Song : आपका नए साल के जश्न इन भोजपुरी संगीत के बिना अधूरा हो सकता हैं. 31 दिसंबर की रात से लेकर 1 जनवरी के स्वागत तक, घरों की पार्टियों, क्लबों, DJ फ्लोर और सार्वजनिक आयोजनों में भोजपुरी पार्टी सॉन्ग्स का बोलबाला रहने वाला है. तेज बीट्स, देसी अंदाज और एनर्जी से भरपूर ये गानों युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं.
DJ फ्लोर से लेकर घरों तक जबरदस्त धूम
पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, नीलकमल सिंह और अंकुश राजा जैसे स्टार गायकों के गाने न्यू ईयर पार्टी की प्लेलिस्ट में सबसे ऊपर है. खासतौर पर ‘लाल घाघरा’, ‘आरा के ओठलाली’, ‘कमरिया हिला रही है’ और ‘पुदीना ए हसीना’ जैसे गानों पर DJ फ्लोर देर रात तक गुलजार रहता है जहां ना चाहते हुए भी आप थिरकने को मजबूर हो जाएंगे.
न्यू ईयर पार्टी में भोजपुरी गाने
- लाल घाघरा – पवन सिंह, शिल्पी राज
- आरा के ओठलाली – पवन सिंह
- बबुआन – खेसारी लाल यादव
- कमरिया हिला रही है – खेसारी लाल यादव
- पुदीना ए हसीना – पवन सिंह, शिल्पी राज
- रेलिया रे – अरविंद अकेला कल्लू
- डिमांडिया – अंकुश राजा
- साड़ी से ताड़ी – राकेश मिश्रा
- हिल्लो मारो – खेसारी लाल यादव
- पलंग सतोले – नीलकमल सिंह
ये भी पढ़ें : नए साल से पहले वायरल हुआ ये भोजपूरी गीत….ओटीटी पर ट्रेंड कर रहा शिल्पी राज का नया गाना