Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में साल 2025 का अंत एक धमाकेदार गाने के साथ हुई है. मशहूर सिंगर शिल्पी राज और शिवम सिंह की आवाज में सजा न्यू ईयर स्पेशल भोजपुरी गाना, देहियां में जाड़ हो जाला रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नए साल पर शिल्पी राज का धमाका
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा पंडित का शानदार और बोल्ड डांस, जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं. वीडियो में पूजा पंडित के एक्सप्रेशन और एनर्जेटिक मूव्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जो पार्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मूड को पूरी तरह से मैच करता है. रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा और कमेंट सेक्शन में फैंस पूजा पंडित और शिल्पी राज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
पूजा पंडित के डांस मूव्स ने मचाया तहलका
भोजपुरी दर्शकों के बीच शिल्पी राज पहले से ही अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी जाती हैं और हर नया गाना आते ही वायरल हो जाता है. वहीं पूजा पंडित भी लगातार अपने डांस और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. नए साल के मौके पर रिलीज हुआ यह गाना अब पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके व्यूज़ में और तेजी देखने को मिलेगी.