Munger News : जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष…चाकूबाजी में दो सगे भाइयों की मौत

Bihar Crime : बिहार के मुंगेर जिले में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया. टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के खपरा गांव में मंगलवार को दो सगे भाइयों के बीच चल रहा रास्ते को लेकर पुराना विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. दोनों भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही जान चली गई.

क्या है पूरा मामला

मृतकों की पहचान शैलेश कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से रास्ते के लिए जमीन छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार को इसी विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाइयों ने गुस्से में एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए. शैलेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

क्राइम की दूसरी बड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें 

घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही टेटिया बंबर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे खपरा गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि मामूली जमीन विवाद ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी.

सोर्स : मीडिया रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *