भारत छठा बार बना अंडर-19 वर्ल्ड कप का विश्व विजेता…इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया

Under 19 world cup final 2026 : भारत ने एक बार फिर अंडर-19 क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारत की टीम ने बिना कोई मैच गंवाए ट्रॉफी अपने नाम की.

वैभव ने खेली 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी

फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए इंग्लैंड की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी. वैभव ने 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित ओवरों में 412 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. उनकी पारी में आक्रामक शॉट्स के साथ बेहतरीन स्ट्राइक रेट देखने को मिला.

311 रन ही बना सकी इंग्लैंड

412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मजबूत शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा. इंग्लैंड की टीम 40 ओवर में 311 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह अंडर-19 क्रिकेट में सबसे मजबूत टीमों में से एक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *