ind vs pak : टी20 वर्ल्ड कप में प्रस्तावित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच खेलने को लेकर आपत्ति जताई गई है. हालांकि अभी तक Pakistan Cricket Board (PCB) ने इस संबंध में औपचारिक रूप से International Cricket Council (ICC) को कोई लिखित सूचना नहीं दी है. ऐसे में 15 फरवरी को होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार होने की उम्मीद बनी हुई है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बहुचर्चित मुकाबले को आयोजित कराने के लिए ICC भी सक्रिय प्रयास कर रहा है. रविवार, 8 फरवरी को ICC और PCB प्रमुख Mohsin Naqvi के बीच बैठक हुई, जिसमें Bangladesh Cricket Board के अध्यक्ष भी शामिल थे. बैठक में भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े विवाद और समाधान पर चर्चा की गई.
PCB की तीन प्रमुख मांगें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के दौरान PCB ने भारत के खिलाफ बॉयकॉट की स्थिति समाप्त करने के लिए ICC के सामने तीन बड़ी मांगें रखी हैं. जिसके पुर्ति के बाद ही मैच खेलने की बात कही है. तीन बड़ी मांगें में, PCB ने ICC से रेवेन्यू शेयर में बढ़ोतरी की मांग की है, भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल सीरीज दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है और टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच पारंपरिक हैंडशेक सुनिश्चित करने की मांग की गई है.
बाइलेटरल सीरीज पर बनी हुई है कड़ी स्थिति
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज वर्ष 2012 में खेली गई थी. इसके बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते क्रिकेट संबंध सीमित होकर केवल ICC और एशियाई टूर्नामेंट तक रह गए हैं. पिछले वर्ष भारत में हुए पहलगाम हमले के बाद भारत का रुख और सख्त हो गया है.
सहमति बनना फिलहाल मुश्किल
बताया जाता है कि एशिया कप 2025 से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ मैच के बाद हैंडशेक की परंपरा भी बंद कर दी है. ऐसे में PCB की दूसरी मांग द्विपक्षीय सीरीज की बहाली पर सहमति बनना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है. हालांकि, रेवेन्यू शेयर और मैच के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार से जुड़ी मांगों पर बातचीत की गुंजाइश बनी रह सकती है. अब निगाहें ICC के अंतिम निर्णय और दोनों बोर्डों की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं.