क्यों हुई पूर्व IPS अमिताभ दास की गिरफ्तारी ? पटना NEET छात्रा रेप मामले से क्या है कनेक्शन

Patna NEET student rape case : पूर्व IPS अधिकारी Amitabh Das एक बार फिर विवादों में हैं. सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट साझा करने के आरोप में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह मामला चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल से जुड़े NEET छात्रा रेप-मौत कांड से संबंधित बताया जा रहा है.

क्या है मामला

पुलिस मॉनिटरिंग के अनुसार एक्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 44/26 से जुड़े मामले में अमिताभ दास समेत अन्य लोगों द्वारा तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्ट डाले गए. प्रारंभिक जांच में इन पोस्ट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सामग्री से जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी. मामले में शुक्रवार को चित्रगुप्तनगर थाने की पुलिस ने पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में अमिताभ दास के आवास पर छापेमारी की. इस दौरान उनका मोबाइल फोन, टैबलेट और अशोक स्तंभ अंकित लेटरहेड जब्त किया गया. तलाशी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना है, जिसके बाद उन्हें पटना के रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट मे

मुख्यमंत्री और उनके पुत्र पर बयान

इससे पहले अमिताभ दास ने सोशल मीडिया पर बयान दिया था कि NEET छात्रा मामले में मुख्यमंत्री Nitish Kumar के पुत्र Nishant Kumar का DNA टेस्ट कराया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने वाले लोगों के सैंपल लिए जाने चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. मीडिया से बातचीत में दास ने आरोप लगाया कि उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है और उनकी जान को खतरा है.

विवादों से है पुराना नाता

अमिताभ दास पूर्व में भी विवादों में रह चुके हैं. वर्ष 2018 में उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया गया था. 2006 में उन पर एक महिला द्वारा यौन शोषण और शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया गया था. उस समय वे जमुई में BMP-11 के कमांडेंट थे. इसके अलावा देवघर में SP पद पर रहते हुए भी उन पर एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *