Rajya Sabha Election: चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार देशभर में 37 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें Bihar की 5 सीटें भी शामिल हैं. नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है, जबकि मतदान 16 मार्च 2026, सोमवार को होगा. मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे के बाद की जाएगी.
बिहार की खाली हो रहीं पांच सीटें
बिहार से जिन पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं:
- अमरेंद्र धारी सिंह (ए.डी. सिंह) – Rashtriya Janata Dal (आरजेडी)
- प्रेमचंद गुप्ता – Rashtriya Janata Dal (आरजेडी)
- रामनाथ ठाकुर – Janata Dal (United) (जेडीयू)
- उपेंद्र कुशवाहा – Rashtriya Lok Morcha (आरएलएम)
- हरिवंश नारायण सिंह – Janata Dal (United) (जेडीयू)
राजनीतिक हलचल तेज
इन पांच सीटों पर चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या जेडीयू नेतृत्व हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर को दोबारा मौका देगा. वहीं आरजेडी भी अपने दोनों सांसदों को पुनः भेजने या नए चेहरों को मौका देने पर विचार कर सकती है.उपेंद्र कुशवाहा की सीट भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि वे बीजेपी के समर्थन से उच्च सदन पहुंचे थे. ऐसे में एनडीए खेमे में इस सीट को लेकर रणनीति पर नजर रहेगी. हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को मिली दो तिहाई जनमत के अनुसार यह साफ हो गया इस बार पांच में से 2-2 सीट BJP और JDU के हिस्से जाएगी, वहीं 1 सीट पर या तो कोई BJP-JDU का सहयोगी जाएगा या फिर महागठबंधन से कोई उम्मीदवार होगा .
अब आगे क्या?
अब सभी दलों की निगाहें उम्मीदवार चयन पर टिकी हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने मौजूदा सांसद दोबारा राज्यसभा पहुंचते हैं और किन नए चेहरों को मौका मिलता है. 16 मार्च को होने वाला मतदान बिहार की राजनीतिक दिशा के लिए अहम संकेत दे सकता है.