मुश्किल हुई भारत के लिए सेमीफाइनल की राह…एक या दो हार के बाद भी बाहर हो सकती है डिफेंडिंग चैंपियन ?

T20 World Cup 2026 : सुपर-8 चरण में South Africa के खिलाफ मिली करारी हार के बाद Suryakumar Yadav की अगुवाई वाली टीम के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है. भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप अभियान अब बेहद नाजुक दौर में प्रवेश कर चुका है. 26 फरवरी को Zimbabwe के खिलाफ होने वाला मुकाबला अब औपचारिक नहीं, बल्कि मैथमेटिकल सर्वाइवल टेस्ट बन गया है. सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार ने भारत का नेट रन रेट गिराकर -3.800 कर दिया है, जिससे टीम अंक तालिका में पिछड़ गई है. दूसरी ओर West Indies (+5.350) और दक्षिण अफ्रीका (+3.800) बेहतर नेट रन रेट के साथ आगे चल रहे हैं. ऐसे में यदि तीनों टीमें समान अंकों पर भी पहुंचती हैं, तो सेमीफाइनल का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा और इस गणित में फिलहाल भारत काफी पीछे है.

यदी भारत दोनों मैच जीतता है

यदि भारतीय टीम अपने शेष दोनों मुकाबले जीत लेती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे, जो सामान्य परिस्थितियों में सेमीफाइनल के लिए पर्याप्त हो सकते हैं. हालांकि समीकरण पूरी तरह साफ नहीं है. यदि दक्षिण अफ्रीका अपने शेष दो में से एक मैच जीतती है और वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले का विजेता उसे हरा देता है, तो तीन टीमें चार-चार अंकों पर पहुंच सकती हैं. ऐसी स्थिति में फैसला नेट रन रेट से होगा, जहां भारत की हालिया बड़ी हार निर्णायक साबित हो सकती है. भारत के लिए सबसे अनुकूल परिस्थिति तब बनेगी जब दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों शेष मैच जीत ले, जिससे अंक तालिका का गणित सरल हो जाएगा और भारत को नेट रन रेट की जटिलता से राहत मिल सकती है.

यदी भारत एक मैच जीतता है

अगर भारत केवल एक मुकाबला जीत पाता है, तो उसकी राह और कठिन हो जाएगी. ऐसी स्थिति में उसे उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी सभी मैच जीत ले. साथ ही भारत की एकमात्र जीत वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मैच के विजेता के खिलाफ होनी चाहिए. इस परिदृश्य में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे समान अंकों पर पहुंच सकते हैं, जिसके बाद सेमीफाइनल की तस्वीर एक बार फिर नेट रन रेट से तय होगी. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारत के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है, जहां सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की भी दरकार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *