Bihar Politics : क्या आप जानते हैं बिहार के सबसे धनी और गरीब विधायक कौन हैं, दरअसल हाल ही में जारी आंकड़ों ने बिहार की राजनीति में आर्थिक ताकत और प्रभाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है. चुनावी हलफनामों में घोषित संपत्ति के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में राज्य के सबसे धनी विधायकों की सूची सामने आई है. यह रिपोर्ट Association for Democratic Reforms (एडीआर) द्वारा जारी की गई है, जिसमें विधायकों की घोषित संपत्ति का विश्लेषण किया गया है.
कुमार प्रणय सबसे धनी विधायक
रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर से विधायक Kumar Pranay राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं. उनके द्वारा घोषित कुल संपत्ति करीब 170 करोड़ रुपये है. आर्थिक दृष्टि से मजबूत स्थिति ने उन्हें सूची में शीर्ष स्थान दिलाया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी संपत्ति चुनावी रणनीतियों और क्षेत्रीय प्रभाव दोनों को मजबूत करती है. मोकामा से विधायक Anant Kumar Singh लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की घोषित संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं. बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे अनंत सिंह विवादों और लोकप्रियता दोनों के लिए जाने जाते हैं.
टॉप 10 में कौन कौन विधायक है
बरबीघा से विधायक Kumar Pushpendra 94 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं. बेलागंज से निर्वाचित Manorama Devi लगभग 75 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे पायदान पर हैं. मधुबनी से विधायक Madhav Anand 56 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं. शेरघाटी से विधायक Uday Kumar Singh के पास लगभग 48 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वे छठे स्थान पर हैं. सिमरी बख्तियारपुर से Sanjay Kumar Singh 45 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं. विक्रम से विधायक Siddharth Gautam 43 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं. नरकटिया से Vishal Kumar 41 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं. सुगौली से विधायक Bablu Gupta 38 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं.
राजनीतिक प्रभाव और आर्थिक ताकत
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सूची केवल संपत्ति का विवरण नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीति में आर्थिक संसाधनों की बढ़ती भूमिका का संकेत भी देती है. आर्थिक रूप से मजबूत नेता चुनाव प्रचार में अधिक संसाधन झोंकने, सामाजिक प्रभाव बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम होते हैं.