IPL की एक और टीम बिकी..जानें16,706 करोड़ रुपये में डिफेंडिंग चैम्पियन RCB को किसने खरीदा

RCB new owner : आईपीएल की प्रमुख फ्रेंचाइज़ियों में शामिल और मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्वामित्व में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम को अब नए निवेशकों के एक समूह ने खरीद लिया है.

16,706 करोड़ रुपये में RCB का अधिग्रहण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Aditya Birla Group, Times Group, Bolt Ventures और Blackstone ने मिलकर आरसीबी को लगभग 1.78 बिलियन डॉलर (करीब 16,706 करोड़ रुपये) में अधिग्रहित किया है. यह सौदा मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया.

किसके पास होगा RCB का स्वामित्व

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, यह डील United Spirits Limited (जो Diageo की सहायक कंपनी है) के साथ हुई है. इस समझौते के तहत आरसीबी की 100% हिस्सेदारी नए मालिकों को ट्रांसफर की जाएगी. गौरतलब है कि इस डील में सिर्फ आईपीएल टीम ही नहीं, बल्कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) की टीम भी शामिल है. यानी अब आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों का स्वामित्व इन चार निवेशकों के पास होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *