बिहार के स्कूलों में वंदे मातरम् से होगी दिन की शुरुआत, सरकार ने जारी किए निर्देश

vande mataram in bihar school : बिहार सरकार ने राज्य के स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन को लेकर नया निर्देश जारी किया है. मुख्यमंत्री Nitish Kumar के नेतृत्व वाली सरकार के आदेश के अनुसार अब स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत से की जाएगी. यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के बाद लिया गया है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश भेज दिए हैं.

क्या हैं नए दिशा-निर्देश?

राज्य के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सप्ताह में कम से कम एक दिन वंदे मातरम् का गायन अनिवार्य होगा. राष्ट्रीय पर्व, सरकारी कार्यक्रम और विशेष आयोजनों में भी राष्ट्रगीत को शामिल करना जरूरी किया गया है. राष्ट्रगीत के दौरान सभी उपस्थित लोगों के लिए सम्मानपूर्वक खड़े रहना अनिवार्य होगा. सरकार ने इस कदम को राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रगीत के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या असम्मान को गंभीरता से लिया जाएगा. राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब सभी शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी इकाइयों में इसके अनुपालन की निगरानी भी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *