धोनी नहीं तो कौन..? एम एस की गैरमौजूदगी में CSK किसे सौंपेगी विकेटकीपर की जिम्मेदारी

CSK wicketkeeper options : आईपीएल 2026 के आगाज़ से ठीक पहले Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी Mahendra Singh Dhoni सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइज़ी ने जानकारी दी है कि धोनी को पैर की काफ मसल में चोट लगी है, जिसके चलते वह करीब 14 दिनों तक मैदान से दूर रहेंगे.

संजू सैमसन सबसे आगे

धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर की भूमिका के लिए Sanju Samson का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि सैमसन आमतौर पर टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, जबकि चेन्नई को लोअर ऑर्डर में एक फिनिशर की जरूरत है. ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करते हुए सैमसन को ओपनिंग के साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.

कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल भी विकल्प

नीलामी में चेन्नई ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज Kartik Sharma पर बड़ा दांव लगाया था. अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. वह एक आक्रामक बल्लेबाज माने जाते हैं और अब तक 12 टी20 मैचों में 334 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 162.92 का है और उन्होंने 28 छक्के लगाए हैं. ऐसे में धोनी की गैरमौजूदगी में नंबर 6, 7 या 8 पर कार्तिक को फिनिशर की भूमिका में मौका मिल सकता है. विकेटकीपिंग विकल्पों में Urvil Patel का नाम भी शामिल है. उर्विल पिछले सीजन में भी चेन्नई का हिस्सा थे और तीन मैचों में 68 रन बनाए थे. कुल मिलाकर 57 टी20 मैचों में उनके नाम 1425 रन हैं. टीम मैनेजमेंट उन्हें भी एक बैकअप या रोटेशन विकल्प के तौर पर देख सकता है.

क्या होगा सीएसके का प्लान?

धोनी की अनुपस्थिति में चेन्नई को अपने संतुलन पर फिर से काम करना होगा. विकेटकीपिंग, बल्लेबाजी क्रम और फिनिशिंग तीनों विभागों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट अनुभव पर भरोसा करता है या युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *