आईपीएल की शुरुआत के बाद CSK को लगा झटका.. शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर रह सकते हैं MS Dhoni

MS Dhoni ruled out : आईपीएल 2026 के आगाज़ से ठीक पहले Chennai Super Kings को बड़ा झटका लगा है. फ्रेंचाइज़ी ने शनिवार (28 मार्च) को जानकारी दी कि टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज MS Dhoni शुरुआती दो सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं. टीम के आधिकारिक बयान के अनुसार, धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (calf strain) के कारण फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. ऐसे में उनके आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में खेलने की संभावना कम है.

शुरुआती दो सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में Rajasthan Royals के खिलाफ खेलेगी. शुरुआती दो हफ्तों में CSK को Punjab Kings, Royal Challengers Bengaluru और Delhi Capitals का भी सामना करना है. ऐसे में धोनी कम से कम चार मैच मिस कर सकते हैं. 45 साल के होने जा रहे धोनी इस सीजन में CSK के चार विकेटकीपर विकल्पों में शामिल हैं. उनके अलावा टीम में Sanju Samson, कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल भी मौजूद हैं. कप्तानी फिलहाल Ruturaj Gaikwad संभाल रहे हैं. CSK ने हाल के सीजन में अपनी विकेटकीपिंग गहराई को मजबूत किया है. Sanju Samson को टीम में शामिल करने के साथ-साथ अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा पर भी बड़ी रकम खर्च की गई है.

घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं

गौरतलब है कि धोनी पिछले कुछ वर्षों से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 2023 में टीम को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हाल ही में चेपॉक में हुए एक फैन इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर स्वीकार किया था कि यह अब गिरावट की ओर है. आईपीएल में धोनी के आंकड़े अब भी प्रभावशाली हैं. उन्होंने 278 मैचों की 242 पारियों में 5,439 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं और सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. धोनी की गैरमौजूदगी में CSK की टीम संयोजन और नेतृत्व रणनीति पर खास नजर रहेगी, खासकर सीजन के शुरुआती अहम मुकाबलों में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *